लायंस क्लब भोपाल संस्कार में रीजन चेयरपर्सन मनीष जैन का आधिकारिक आगमन सम्पन्न
लायंस क्लब भोपाल संस्कार में रीजन चेयरपर्सन मनीष जैन का आधिकारिक आगमन सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। लायंस इंटरनेशनल (डिस्ट्रिक्ट-3233 जी-2, रीजन-3, जोन-2, ईयर 2025-26) के अंतर्गत लायंस क्लब भोपाल संस्कार द्वारा आयोजित रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष जैन की आधिकारिक यात्रा रविवार को देलावाड़ी–रातापानी टाइगर अभयारण्य स्थित सागौन रिसोर्ट, औबेदुल्लागंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। दोपहर 12 से 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन इंजीनियर जी. एस. सलूजा (मोटिवेशनल स्पीकर) मौजूद रहे।
पंचांग विमोचन हुआ
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम द्वारा उनके ही लेखन पर आधारित पंचांग का विमोचन किया गया। यह पंचांग भारतीय ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों, त्योहारों, शुभ-दिनों और धार्मिक अनुष्ठानों के वैज्ञानिक विवरणों पर आधारित है।
पंडित विनोद गौतम न केवल एक प्रख्यात ज्योतिषी हैं, बल्कि कुशल लेखक एवं कवि भी हैं। उन्होंने पंचांग की रचना सरल भाषा में की है जिससे धर्म और वैदिक गणना संबंधी ज्ञान आमजन तक पहुँच सके। विमोचन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का संदेश
इस गरिमामय समारोह ने सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार, प्रेरणा और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजहित के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा एवं दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए गए।
क्लब की अध्यक्ष लायन निमिषा कुलश्रेष्ठ एवं आर्गेनाइजिंग चेयरमैन लायन रेखा सक्सैना ने बताया कि यह आयोजन क्लब की उपलब्धियों, सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं को मजबूती प्रदान करने वाला रहा।
अंत में विशिष्ट अतिथियों और मुख्य पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर क्लब टीम को शुभकामनाएँ दीं, एवं रीजन चेयरपर्सन मनीष जैन ने लायंस क्लब भोपाल संस्कार की कार्यशैली की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रसिद्ध वास्तुकार श्रेया कुलश्रेष्ठ एवं जॉर्ज मैथ्यू सहित लाइंस के सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा ज्योतिष मठ संस्थान से प्रकाशित पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग का वि
मोचन किया गया
