कुंभक से स्वास्थ्य सेमिनार सम्पन्न, स्वामी राज विभु बने आकर्षण का केंद्र

 

संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल।

भोपाल के गुफा मंदिर परिसर स्थित मानस भवन हॉल में अंतसमणि त्रैमासिक पत्रिका के सौजन्य से ‘कुंभक से स्वास्थ्य’ विषय पर एक दिवसीय स्वास्थ्य सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों की उपस्थिति रही।

सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात कुंभक योगी स्वामी राज विभु ने कुंभक प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थितजनों को कुंभक की विभिन्न क्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया, जिससे तनाव, रोग एवं मानसिक अशांति से मुक्ति संभव है। उनके प्रभावशाली एवं सरल मार्गदर्शन ने सभी को विशेष रूप से आकर्षित किया।

कार्यक्रम में सहभागियों ने कुंभक योग को अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती डी. भारती राव द्वारा किया गया, जबकि अंत में अंतसमणि त्रैमासिक पत्रिका की संपादिका श्रीमती सरस्वती कमऋषि ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेमिनार के माध्यम से योग एवं कुंभक साधना के प्रति लोगों में नई जागरूकता देखने को मिली।