भारत माता पार्क साकेत नगर में होगा हिंदू सम्मेलन

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल सकल हिंदू समाज द्वारा 11 जनवरी 2026 को भारत माता पार्क, साकेत नगर सेक्टर 3A में “हिंदू सम्मेलन” करने हेतु साकेत नगर के “स्नेह कुंज” में आयोजन समिति की बैठक आहूत की गई| 

 

सम्मेलन को भव्य और दिव्य बनाने हेतु सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए, बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए “हिंदू सम्मेलन” के लिए संयोजक, सह-संयोजक एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री टी आर मिश्रा जी द्वारा सभी के सामने संयोजक श्री सुधीर दाते, सह-संयोजक श्री अजय सोनी एवं कोषाध्यक्ष श्री देवव्रत दास के नाम की घोषणा की, तत्पश्चात हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन संपन्न हुआ, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से यह अनुष्ठान किया गया| 

 

इस अवसर पर आयोजन समिति एवं सनातन धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे |