नगर निगम भोपाल में कर्मचारियों पर अत्याचार का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
नगर निगम भोपाल में कर्मचारियों पर अत्याचार का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने नगर निगम भोपाल के अधिकारियों पर कर्मचारियों के साथ लगातार अत्याचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने बताया कि नगर निगम भोपाल के कई कर्मचारियों को पूरा माह कार्य करने के बावजूद पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के मौसम में भी कर्मचारियों के ड्यूटी समय में कोई राहत नहीं दी गई है, जिससे कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि निगम की कई गाड़ियां तकनीकी रूप से सही स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। वहीं, अटेंडेंस में सेल्फी सिस्टम के कारण आ रही समस्याओं को भी प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।
साबिर खान ने यह भी आरोप लगाया कि विनियमित कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है, जबकि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों के खिलाफ निगम द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं और कर्मचारी लगातार उत्पीड़न सहने को मजबूर हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन नगर निगम भोपाल में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है। इसके तहत सभी जोनों में बैठकें आयोजित कर कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
— साबिर खान
प्रदेश अध्यक्ष
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ
