वृद्ध आश्रम फल एवं कपड़े वितरण किया एवं वृक्षारोपण कर मनाया प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला का जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। शासकीय ठेकेदार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया और पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी सदस्यों द्वारा ली गई।

इसी क्रम में महासंघ टीम ने वृद्ध आश्रम पहुँचकर वृद्धजनों को कपड़ों एवं फल का वितरण किया। जन्मदिन के इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और भावनात्मक अपनापन झलका।

प्रदेश संगठन महामंत्री मयंक सराठे ने बताया कि दुष्यंत शुक्ला समाजसेवा, श्रमिक हित और पर्यावरण रक्षा को हमेशा प्राथमिकता देते आए हैं। इसलिए जन्मदिन उत्सव न होकर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

सभी सदस्यों ने दुष्यंत शुक्ला के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश स्थापित करते हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।