बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के साथ शुरू होगी मनोज अवस्थी जी की 1000वीं कथा, 23 दिसंबर से धार्मिक आयोजन
बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के साथ शुरू होगी मनोज अवस्थी जी की 1000वीं कथा, 23 दिसंबर से धार्मिक आयोजन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, 22 दिसंबर 2025। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री मनोज अवस्थी जी के मुखारबिंदु से 1000वीं कथा का भव्य शुभारंभ 23 दिसंबर से भोपाल में होने जा रहा है। सुबह 10 बजे बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत होगी।
यह पूरा कार्यक्रम “श्रमश्री संस्था” द्वारा आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा एवं महासचिव महेश मालवीय ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम के सहयोग एवं आशीर्वाद में श्रमिक नेता दीपक गुप्ता एवं कथा संरक्षक डॉ. इं. मालवी, तरुण कुमार चूड़ामणि, सुनील गंगवानी, दिनेश नायर, प्रदीप शर्मा, ज्ञानदेव मिश्रा, नरेंद्र बजाज, सुदीप जायसवाल, बीके गुप्ता डामर व श्रीमती स्वाति तपन चूड़ामणि सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी धर्मप्रेमी एवं सामाजिक बंधुओं से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 23 दिसंबर से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्री मनोज अवस्थी जी कथा प्रवचन करेंगे।
