बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में पुतला दहन, बजरंग दल व शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों के विरोध में अंतरराष्ट्रीय बजरंग महानगर अध्यक्ष सोनू हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करौंद क्षेत्र में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल, शिवसेना तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिवसेना जिला अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश से हिंदू समुदाय पर हमलों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाए जाने की कथित घटनाओं को लेकर समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से उठाए जाने की आवश्यकता है।

तिवारी ने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर बांग्लादेश के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता करें तथा आवश्यक होने पर कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में शरण लिए बांग्लादेशी राजनीतिक नेताओं की स्थिति पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन स्थल पर करण सैनी (महानगर महामंत्री), अभिराज ठाकुर (छात्र परिषद), रघु विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष), दिलीप परिहार, विशाल भवानी, उमेश उपासे, राज दोहरे, टिंकू, मनोज साहू, गौतम साहू, रोशन यादव, राजेंद्र वाघमारे, प्रशांत चिक्कारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, और संगठनों ने कहा कि वे आगे भी हिंदू समुदाय के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।