विदिशा में गौ संरक्षण समिति कार्यक्रम के दौरान ‘पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग 2026’ का विमोचन

 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

विदिशा। ज्योतिष मठ संस्थान द्वारा प्रकाशित पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग 2026 का विमोचन विदिशा में आयोजित गौ रक्षा संरक्षण समिति के कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्वानों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वैदिक ब्राह्मण युवा समिति के अध्यक्ष, वेद मूर्ति धर्माचार्य पंडित राम किशोर वैदिक जी सहित संस्थान से जुड़े पदाधिकारी तथा अतिथिगण मौजूद रहे। पंचांग विमोचन के उपरांत आयोजन समिति ने बताया कि पंचांग भारतीय परंपरा, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक तिथियां, व्रत-त्योहार और वैदिक गणना पर आधारित महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

पंडित राम किशोर वैदिक ने ज्योतिष मठ संस्थान एवं आयोजन समिति की ओर से सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वैदिक परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्वानों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और पंचांग की उपयोगिता की सराहना की।