लघु वेतन कर्मचारी संघ 26 को देगा ज्ञापन, 15 सूत्रीय मांगें पूरी करने सरकार से आग्रह

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने सरकार से लघु वेतनभोगी कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार द्वारा समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

महेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर संघ 26 तारीख को संपूर्ण मध्य प्रदेश में जिलेवार कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

महेंद्र शर्मा ने कहा —

“हमारी 15 सूत्रीय मांगें काफी समय से अटकी हुई हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि इन्हें जल्द लागू कर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।”

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। संघ की इस पहल को लेकर कर्मचारियों में उत्साह और एकजुटता देखी जा रही है।