अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने रचा इतिहास लगातार 7 स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने रचा इतिहास
लगातार 7 स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
संतोष योगी की खबर 9993268143
गंगानगर (राजस्थान)।
भारत के अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी श्री कपिल परमार ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। गंगानगर, राजस्थान में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित 14वीं नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में उन्होंने J-1 वर्ग (70 किलोग्राम) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ श्री कपिल परमार लगातार 7 स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपनी फाइनल फाइट मात्र 2 सेकंड में जीतकर एक और अनोखा रिकॉर्ड स्थापित किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
कपिल परमार की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने न केवल जूडो खिलाड़ियों बल्कि देश के युवाओं को भी प्रेरणा दी है। समाज के विभिन्न वर्गों, खेल प्रेमियों और संगठनों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समूचा समाज इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा है और कपिल परमार की प्रतिभा को नमन करता है।
परमार पंवार प्रसारण केंद्र
