बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का आक्रोश शमशुल हसन बोले— “यह पुतला दहन नहीं, हमारे दिलों में जल रही आग है”
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का आक्रोश शमशुल हसन बोले— “यह पुतला दहन नहीं, हमारे दिलों में जल रही आग है”
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे कथित अत्याचार और हत्याओं के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा भोपाल के इतवारा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “यह पुतला दहन मात्र औपचारिक विरोध नहीं है, बल्कि हमारे दिलों में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जल रही आग है। जिस प्रकार हमारे हिंदू भाइयों को वहां सरेआम मारा जा रहा है, वह बेहद गंभीर विषय है।”
शमशुल हसन ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अब ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू भाइयों के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया जाना चाहिए।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी, मोहम्मद आरिफ खान मीडिया प्रभारी, आशिक,दाऊ, नासिर भूरू भाई, आमिर गोल्डन, जाहिद पठान, शानू पठान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
