बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मनोज अवस्थी जी की 1000वीं कथा
बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मनोज अवस्थी जी की 1000वीं कथा
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, 23 दिसंबर 2025।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री मनोज अवस्थी जी की ऐतिहासिक 1000वीं कथा का भव्य शुभारंभ आज भोपाल में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए।
यह भव्य धार्मिक आयोजन “श्रमश्री संस्था” के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा एवं महासचिव महेश मालवीय ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है। उन्होंने भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रमिक नेता दीपक गुप्ता का विशेष सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। वहीं कथा संरक्षक के रूप में डॉ. इं. मालवी, तरुण कुमार चूड़ामणि, सुनील गंगवानी, दिनेश नायर, प्रदीप शर्मा, ज्ञानदेव मिश्रा, नरेंद्र बजाज, सुदीप जायसवाल, बी.के. गुप्ता डामर एवं श्रीमती स्वाति तपन चूड़ामणि सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 23 दिसंबर से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्री मनोज अवस्थी जी द्वारा कथा प्रवचन किए जाएंगे। 1000वीं कथा के अवसर पर शहर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल की ओर उमड़ रहे हैं।
