राजपूत महापंचायत करेगी निर्णायक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह का बड़ा बयान हरदा में करणी सेना के फैसले पर समस्त राजपुताने की एक राय बनाने की तैयारी
राजपूत महापंचायत करेगी निर्णायक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह का बड़ा बयान हरदा में करणी सेना के फैसले पर समस्त राजपुताने की एक राय बनाने की तैयारी
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। हरदा में श्री राजपूत करणी सेना के मंच से राजनीतिक दल गठन को लेकर उठे विषय पर अब श्री राजपूत महापंचायत निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है। इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए श्री राजपूत महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेशभर के राजपुताने की सकारात्मक और एकमत राय बनाने के उद्देश्य से जल्द ही एक विस्तृत राजपूत महापंचायत बैठक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि हरदा में लिए गए निर्णय पर महापंचायत अपनी अंतिम मुहर तभी लगाएगी, जब समस्त राजपूत सरदारों, समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ गहन विचार-विमर्श हो जाएगा। उन्होंने कहा कि “राजपूत समाज का कोई भी बड़ा फैसला आपसी सहमति, संवाद और एकजुटता के साथ ही लिया जाएगा, ताकि समाज की एकता और गरिमा बनी रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि महापंचायत का उद्देश्य किसी भी जल्दबाजी में निर्णय लेना नहीं है, बल्कि समाज के भविष्य, राजनीतिक दिशा और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित और सर्वसम्मत निर्णय तक पहुंचना है। इसी के तहत प्रदेश स्तर पर संवाद स्थापित कर सभी राजपुताना संगठनों की राय ली जाएगी।
श्री राजपूत महापंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के भीतर सकारात्मक वातावरण बनाए रखना, मतभेदों को संवाद के माध्यम से सुलझाना और एक सशक्त सामूहिक निर्णय लेना ही उसकी प्राथमिकता है। आगामी महापंचायत बैठक के बाद ही हरदा में करणी सेना द्वारा उठाए गए राजनीतिक दल गठन के विषय पर अंतिम रुख सार्वजनिक किया जाएगा।
