विधायक रामेश्वर शर्मा ने बंजारा बस्ती का किया निरीक्षण, सर्वे व विकास कार्यों के निर्देश
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बंजारा बस्ती का किया निरीक्षण, सर्वे व विकास कार्यों के निर्देश
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। लोकप्रिय विधायक रामेश्वर शर्मा ने गांधीनगर अब्बास नगर स्थित बंजारा बस्ती का निरीक्षण कर स्थानीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र का जल्द से जल्द सर्वे कर यहां की समस्याओं का समाधान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा ने बस्ती में मंदिर निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। समाजसेवी एवं भूत अध्यक्ष 40 एवं मंडल उपाध्यक्ष राधा राजपूत ने विधायक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“विधायक जी हमेशा जनता के हित में कार्य करते हैं। समाज की हर छोटी-बड़ी जरूरत पर वे तुरंत सहयोग प्रदान करते हैं और अपने वादे निभाते हैं।”
इस अवसर पर पार्षद जगदीश यादव मंडल अध्यक्ष राजू मीणा, बंसी लाल सिसोदिया पप्पू लाल सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में बंजारा बस्ती के रहवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधायक शर्मा का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
