नारी सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं: संतोष वर्मा के खिलाफ सपाक्स का निर्णायक आंदोलन हनुमान मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड, मुख्यमंत्री से गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग
नारी सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं: संतोष वर्मा के खिलाफ सपाक्स का निर्णायक आंदोलन
हनुमान मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड, मुख्यमंत्री से गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल | 23 दिसंबर 2025।
सपाक्स के राष्ट्रीय महासचिव एवं सर्वसमाज की आवाज श्री सुरेश शुक्ला ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा दिए गए आपत्तिजनक और समाज को अपमानित करने वाले बयानों पर कड़ा और निर्णायक प्रहार करते हुए कहा कि यह केवल शब्दों का अपराध नहीं, बल्कि मां-बहन-बेटियों की अस्मिता पर सीधा हमला है, जिसे सपाक्स किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 दिसंबर को हुए आंदोलन के बाद शासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना शासन की निष्क्रियता और संवेदनहीनता को उजागर करता है। श्री शुक्ला ने कहा कि अब समाज का धैर्य समाप्त हो चुका है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक व निर्णायक रूप दिया जाएगा।
इसी क्रम में श्री सुरेश शुक्ला के सशक्त नेतृत्व में भोपाल के 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, धार्मिक और अनुशासित रहा, लेकिन इसका संदेश स्पष्ट, दृढ़ और चेतावनीपूर्ण था।
सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम एवं भगवान हनुमान जी से यह प्रार्थना की गई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सद्बुद्धि, साहस और संवैधानिक दृढ़ता प्राप्त हो, जिससे आईएएस संतोष वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी, सेवा से बर्खास्तगी और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
श्री सुरेश शुक्ला ने दो टूक शब्दों में कहा—
“नारी सम्मान पर चोट करने वालों के लिए न समाज मौन रहेगा और न ही संघर्ष रुकेगा।”
कार्यक्रम में सपाक्स पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सपाक्स एवं सर्वसमाज ने सभी न्यायप्रिय और धर्मप्रेमी नागरिकों से नारी सम्मान की रक्षा के इस न्यायपूर्ण आंदोलन में एकजुट होकर सहभागी बनने की अपील की शाहपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर एडवोकेट प्रीति तिवारी के नेतृत्व में भी सुंदरकांड किया गया
