निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, पेरेंट्स-टीचर व बच्चों ने लिया लाभ

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल/कोलार/ संयुक्त मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा कैंफोर्ड पब्लिक स्कूल, कोलार में पेरेंट्स, टीचर एवं बच्चों के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच की व्यापक व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

कैंप में जनरल फिजिशियन, डेंटिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, पेडियाट्रिक, आई स्पेशलिस्ट की सेवाएं उपलब्ध रहीं, साथ ही बीएमआई टेस्ट भी किया गया। इस मेडिकल कैंप का आयोजन मानवाधिकार संगठन की प्रदेश कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में किया गया।

मानवाधिकार संगठन की ओर से डॉ. विवेक शुक्ला जी (संभाग अध्यक्ष), डॉ. रूपेश पांडे जी, श्री मनीष रघुवंशी जी (जिला उपाध्यक्ष), श्री निर्मल खरे जी (जिला कोऑर्डिनेटर) सहित संगठन के जोहान एक्टिव मेंबर्स की सक्रिय सहभागिता रही।

ASG आई हॉस्पिटल द्वारा आंखों की जांच की गई तथा अल्ट्रा फिट 24 वैलनेस द्वारा बीएमआई टेस्ट किया गया।

इस कैंप को सफल बनाने में कैंफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनिंदर भाटिया जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।