अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी वर्ष 2025 भव्य रूप से मनाया जाएगा, भागवत सिंह पटेल के 53वें जन्मोत्सव पर मां नर्मदा की 38 किमी पैदल यात्रा

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल/हरदा। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर वर्ष 2025 को राष्ट्रव्यापी स्तर पर श्रद्धा, संकल्प और जनसेवा के भाव के साथ मनाया जाएगा। अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और किसान हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता बहादुर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री भागवत सिंह पटेल का 53वां जन्मोत्सव भी सेवा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। 25 सितंबर 2025 को प्रातः 7:00 बजे ग्राम गहाल (गोरजधाम) स्थित निवास से मां नर्मदा के दर्शन हेतु लगभग 38 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा के समापन पर मां नर्मदा की आरती एवं पूजन किया जाएगा।

भागवत सिंह पटेल अपनी सरलता, कर्मठता और किसानों के हित में निरंतर संघर्ष के लिए जाने जाते हैं। संगठन के प्रति निष्ठा, समाजसेवा में सक्रियता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का उनका प्रयास उन्हें विशिष्ट पहचान देता है। उनके कार्यों में माता-पिता के संस्कार, ईश्वर की आस्था और मित्रों का सहयोग स्पष्ट रूप से झलकता है।

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने कामना की कि भागवत सिंह पटेल पर माता-पिता, ईश्वर और मित्रों का आशीर्वाद सदैव बना रहे और वे पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करते रहें।