कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय सिराली ने किया व्यापक प्रचार-प्रसार

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली (जिला हरदा)।

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सिराली द्वारा सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया गया इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी देना रहा

प्राचार्य डॉ. हीरा शाह के मार्गदर्शन में गठित कॉलेज चलो अभियान टीम के संयोजक डॉ. जगदीश कहोले प्रभारी डॉ. श्यामसिंह पवार एवं डॉ. विष्णुनाथ कुबड़े सहित टीम सदस्यों ओ.पी. पटेल एवं महेश जाटव द्वारा तहसील सिराली क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुँचकर अभियान संचालित किया गया अभियान के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली राजमाता सीतारानी देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुदिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपलिया सनशाइन हायर सेकेंडरी स्कूल सिराली तथा सतपुड़ा वैली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली में विद्यार्थियों से संवाद किया गया

इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ प्रेरणा किरण योजना आवास सहायता योजना निःशुल्क पुस्तक स्टॉल बुक बैंक योजना मुख्यमंत्री मेधावी योजना निःशक्तजन विद्यार्थी योजना मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक) की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही शासकीय महाविद्यालय सिराली में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया

महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में इस अभियान से जुड़ी खबरों के प्रकाशन हेतु मीडिया से सहयोग का अनुरोध किया है