आनंद नगर चौराहे पर अटल जयंती धूमधाम से मनाई, निःशुल्क चाय-नाश्ते का वितरण
आनंद नगर चौराहे पर अटल जयंती धूमधाम से मनाई, निःशुल्क चाय-नाश्ते का वितरण
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। आनंद नगर चौराहे पर कुंजीलाल मीणा के नेतृत्व में प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को निःशुल्क चाय एवं नाश्ते का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन कुंजीलाल मीणा द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार आनंद नगर चौराहे पर किया जा रहा है, जो अटल जी के विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बन चुका है।
कार्यक्रम में आनंद पांडे, बनवारी लाल, मोहन सिंह पांडे,ब्रज ग्वाल, केके शुक्ला सुंदरलाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
