नगर परिषद सिराली में विकास को नई रफ्तार, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षदों की एकजुट पहल सिराली में विकास कार्यों की बौछार, नगर परिषद की एकजुटता बनी सफलता की कुंजी
नगर परिषद सिराली में विकास को नई रफ्तार, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षदों की एकजुट पहल सिराली में विकास कार्यों की बौछार, नगर परिषद की एकजुटता बनी सफलता की कुंजी
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
नगर परिषद सिराली अध्यक्ष अनीता अग्रवाल के कार्यकाल में इन दिनों विकास की गंगा बह रही है। नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों की पूर्ण सहमति और समन्वय से नगर में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। नगर पालिका मुख्य अधिकारी जयंत वर्मा का भी अत्यधिक सहयोग मिल रहा है चल रहे विकास कार्य की लगातार मॉनिटिरिंग कर रहे है। ज्ञात हो नगर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर में सड़क निर्माण, नाली सुधार, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के विकास सहित अन्य जनहितकारी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। नगर परिषद की एकजुट कार्यशैली का सकारात्मक असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। विकास कार्यों से नगर की जनता में संतोष और खुशी का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बाद नगर में योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहे हैं, जिससे जीवन स्तर में सुधार आया है। परिषद के जनप्रतिनिधियों द्वारा बिना किसी मतभेद के नगरहित में लिए जा रहे निर्णयों की आमजन सराहना कर रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष श्याम बूचा ने कहा कि नगर का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है और सभी पार्षद मिलकर पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में और भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी है। नगर परिषद सिराली में हो रहे इन विकास कार्यों से यह स्पष्ट है कि जब जनप्रतिनिधि एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो विकास अपने आप गति पकड़ लेता है। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया की उनकी प्राथमिकता नगर के विकास को बढावा देना है और इसी दिशा मे कार्य किया जा रहा है।
नगर में चल रहे विकास कार्य
नगर के वार्ड क्र 10 में नगर परिषद कार्यालय का निर्माण कार्य लगभग 3.50 करोड रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। वार्ड क 6 में बस स्टेण्ड का निर्माण कार्य लगभग 1.50 करोड की लागत से बनाया जा रहा है। वार्ड क्र 2 में मुक्तिधाम घाट का निर्माण कार्य लगभग 25 लाख रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। वार्ड क्र 5 और 9 में सीसी रोड लगभग 8 लाख रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। वार्ड क्र 13 में आरसीसी रोड लगभग 36 लाख रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। वाड क्र 5 में सब्जी मार्केट गुमटी लगभग 4 लाख रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। सीएमओ जयंत वर्मा ने बताया की और भी वार्डो के निर्माण कार्य की प्रकिया चल रही है जल्द ही काम शुरू किया जाएगा
