सिराली कॉलेज में सुविधाओं के अभाव पर फुटकर व्यापारी संघ व JAYS ने जानी समस्याएं
सिराली कॉलेज में सुविधाओं के अभाव पर फुटकर व्यापारी संघ व JAYS ने जानी समस्याएं
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली (जिला हरदा)।
सिराली कॉलेज में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर फुटकर व्यापारी संघ एवं JAYS संगठन ने संयुक्त रूप से कॉलेज का औचक भ्रमण किया। इस दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कॉलेज में पदस्थ व्याख्याताओं से चर्चा की तथा तत्पश्चात कॉलेज की प्राचार्या डॉ. धीरा शाह से भेंट कर समस्याओं पर विस्तार से संवाद किया।
चर्चा के दौरान प्राचार्या डॉ. धीरा शाह ने बताया कि सिराली कॉलेज, हरदा कॉलेज के अधीनस्थ है। कॉलेज से संबंधित सभी मांगें एवं शासकीय प्रक्रियाएं यहीं से पूर्ण कर आगे भेजी जाती हैं। संयुक्त संगठन की टीम ने मौखिक जानकारी के आधार पर पाया कि कॉमर्स संकाय में अभी तक एक भी प्रोफेसर पदस्थ नहीं है, वहीं आर्ट्स संकाय में इकोनॉमिक्स का एक पद रिक्त है, जिसे अब तक गेस्ट प्रोफेसर से भी नहीं भरा गया है। इससे छात्रों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है, जबकि वर्तमान में परीक्षाएं भी चल रही हैं।
इसके अलावा कॉलेज में साइंस संकाय अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। यदि साइंस विषय खोला जाता है तो अधिक संख्या में छात्र प्रवेश ले सकेंगे। कॉलेज में लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उपलब्ध सीमित पुस्तकें एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को वितरित की जा चुकी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। कॉलेज में छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण कम से कम दो चौकीदार और दो सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति को अनिवार्य बताया गया, ताकि छात्राएं असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रह सकें।
कॉलेज में अलग से कोई बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण बागवानी, ग्राउंड या पार्क जैसी सुविधाएं विकसित नहीं हो पा रही हैं। साथ ही कॉलेज की बाउंड्री पर अतिक्रमण होने की बात सामने आई, जिसे हटाने के लिए संगठनों से सहयोग का अनुरोध किया गया। इस पर JAYS और फुटकर व्यापारी संघ ने अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
संयुक्त संगठन ने स्पष्ट किया कि सिराली कॉलेज और छात्रों के हित में वे पूरी मजबूती से खड़े हैं और इन मांगों को लेकर अंतिम समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर फुटकर व्यापारी संघ अध्यक्ष शेख असलम, JAYS के जिला फाउंडर मेंबर चैन सिंह, जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष शैतान सिंह उईके, दिनेश नामदेव (जिला उपाध्यक्ष) सहित अन्य वरिष्ठ साथी उ
पस्थित रहे।
