अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई के खिलाफ सुयश कुलश्रेष्ठ का नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण की बुलंद आवाज पेड़ काटने से पहले व्यवस्थित पुनर्व्यवस्थापन की मांग, विकास के साथ प्रकृति बचाने पर जोर

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल। अयोध्या बायपास क्षेत्र में हो रही पेड़ कटाई के विरोध में समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सुयश कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि किसी भी पेड़ को काटने से पहले उसके लिए उचित स्थान का चयन कर वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से पुनर्व्यवस्थापन (ट्रांसप्लांटेशन) किया जाए, ताकि पर्यावरण संतुलन सुरक्षित रह सके।

सुयश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन वह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं होना चाहिए। पेड़ केवल हरियाली नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं, जो स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि आज पेड़ों को नहीं बचाया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

अयोध्या बायपास स्थित सड़क पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर मांग की कि विकास कार्यों की योजना बनाते समय प्रकृति संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जाए और पेड़ कटाई को अंतिम विकल्प के रूप में ही अपनाया जाए।