भागवत पटेल गहाल ने जन्मदिन पर 38 किमी पैदल यात्रा कर नेमावर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की
भागवत पटेल गहाल ने जन्मदिन पर 38 किमी पैदल यात्रा कर नेमावर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की

संतोष योगी की खबर | 99932 68143
भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत पटेल गहाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निज निवास ग्राम गहाल से नेमावर तक लगभग 38 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। नेमावर पहुंचकर उन्होंने मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
यह पदयात्रा नर्मदा मैया के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और आध्यात्मिक विश्वास का प्रतीक रही। यात्रा के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। जन्मदिन के इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं सामाजिक जनों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दीं।
शुभकामनाएं देने वालों में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भाटी, जिला महामंत्री बसंत राजपूत, जिला महामंत्री राजेश गोदारा, ओलंपिक खेल जिला अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला महामंत्री मनीष निषाद, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पहलाद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता तिलकराज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवलिया, दिलीप गौर, नीरज महेश्वरी, उदय सिंह तोमर, सुनील सिंह तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह सौनेर, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम डूडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक जन एवं परिजन शामिल रहे।
इस अवसर पर भागवत पटेल गहाल ने सभी शुभचिंतकों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।
