कदम कदम पर नया इम्तिहान रखती है जिंदगी तू भी मेरा कितना ख्याल रखती है 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज गंगानगर बस्ती कोटरा सुल्तानाबाद में अपनी द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में बस्ती के बच्चों को कड़कड़हाटी ठंड से बचने के लिए गरम टोपी के साथ उनके बीच केक काटा ! केंद्र संचालिका सुश्री विजेता पुसे ने कहा की निश्चित ठंड से बचने के लिए यह के बच्चों के लिए जरूरी था जो आज आपने शाटां क्लोज बनाकर उन्हें यह उपहार दिया ! गरम टोपी साथ में केक व चॉकलेट प्रकार बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी ! अद्वैत अमृत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती वंशिका मुरजानी ने कहा भविष्य में आगे संस्था इन बच्चों के शिक्षा से संबंधित जो भी सामग्री की जरूरत होगी उन्हें पूरा करेगी ! संस्था द्वारा पूर्व में कई शिक्षण संस्थाओं व आश्रमों में लगातार उपयोगी वह जरूरतमंद सामग्री दे रही है ! इस अवसर पर संस्था की ओर से लता मुरजानी, नम्रता मुरजानी अमित मुरजानी के साथ पूजा डोंगरे,सुचित्रा, रिंकी पुसे, कमल संतोष, राहुल सोलंकी की गरिमामई उपस्थिति रही!