रीगल होम्स में ‘आई लव रीगल होम्स’ सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन, कॉलोनी को नंबर-वन बनाने का संकल्प

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 61 अंतर्गत रीगल होम्स कॉलोनी में शुक्रवार को ‘आई लव रीगल होम्स’ सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया गया। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थापित इस सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन रीगल होम्स के अध्यक्ष नरेश सिंह जादौन ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीगल होम्स का संचालक मंडल और सभी रहवासी कॉलोनी को गोविंदपुरा विधानसभा की नंबर-एक कॉलोनी बनाने के लिए संकल्पित हैं और भविष्य में ऐसे विकासात्मक एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजय थापक और रहवासी सुनीता राव ने संचालक मंडल के प्रयासों की सराहना की। रीगल होम्स कॉलोनी में निरंतर सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास, स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे कॉलोनी का वातावरण और बेहतर बन रहा है।

उद्घाटन समारोह में संचालक दीपा सुदेश, कल्याणे, मनीष गुप्ता, आरएस चौहान, नितिन गुप्ता सहित रहवासी बरन सिंह, बीके सैनी, एमके राव, सूर्यकांत बकोड़े, पंकज चौहान, संजय सत्तानी तथा बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और बच्चे उपस्थित रहे।