महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लघु वेतन कर्मचारी संघ का जोरदार धरना 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालयों पर गूंजा कर्मचारियों का आक्रोश

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण मध्य प्रदेश में कलेक्टर कार्यालयों पर एकदिवसीय शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली धरना-प्रदर्शन किया गया। भोपाल कलेक्टर कार्यालय में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराता आ रहा है, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर इससे भी बड़ा और निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।

भोपाल कलेक्टर कार्यालय में हुए प्रदर्शन में कारकानी प्रांत अध्यक्ष सुधीर भार्गव, मार्गदर्शक निहाल सिंह जाट, संरक्षक चुरामन रायकवार, जिला अध्यक्ष राम कुंडल, सेन प्रमोद उपाध्याय, जागेश्वर प्रसाद ओमर, संभागीय अध्यक्ष पंकज, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागीय समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया।