रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, छोला में श्रद्धा से मनाया गया वीर बाल दिवस
रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, छोला में श्रद्धा से मनाया गया वीर बाल दिवस
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल हेडलाइन रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, छोला में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। यह दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्र साहिबज़ादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबज़ादा फतेह सिंह जी के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा, प्रेरणादायक विचार, विद्यार्थियों के भाषण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिक्षकों ने साहिबज़ादों के त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, कर्तव्य और देशप्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय परिवार ने कहा कि वीर बाल दिवस नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा जीवन में साहस, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है।
