पुत्रदा एकादशी पर सिराली में होगा भव्य श्रीश्याम संकीर्तन
पुत्रदा एकादशी पर सिराली में होगा भव्य श्रीश्याम संकीर्तन
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली।
पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को तिलभांडेश्वर शंकर मंदिर, सिराली में भव्य श्रीश्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा।
इस अवसर पर खातेगांव के शीश से भव्य बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा। संकीर्तन के दौरान बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित होगी, साथ ही पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गौस्वामी (आस्टा) अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील की है।
