भोपाल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
भोपाल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
भोपाल | संतोष योगी | 99932 68143
कोलार रोड स्थित श्री कृष्णा कैंपस, प्रियंका नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं पावन आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक रखा गया है।
कथा व्यास के रूप में आचार्य पंडित श्री आनंद मोहन शुक्ला (रुणिचा धाम, इछावर) द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान उन्होंने महर्षि सुखदेव एवं राजा जनक के जीवन प्रसंगों का विस्तार से वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संदेश दिया।
इस पावन धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अंतिम आनंद प्रकाश नारायण तिवारी, श्रीमती मधु प्रदीप सक्सेना एवं श्रीमती कुसुम नीलीमणी सिंह चौहान सहभागिता कर रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा कैंपस परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
