गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 28 दिसंबर को भोपाल में

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

 

भोपाल। सर्वधर्म समरसता और मानव-मानव एक समान के संदेश को आत्मसात करते हुए गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 28 दिसंबर 2025, रविवार को सर्वधर्म समरसता, कोलार रोड, भोपाल में किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक हुजूर (भोपाल) रहेंगे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में मा. श्री विष्णु खत्री, जिला अध्यक्ष भाजपा भोपाल शामिल होंगे। आयोजन में गुरु घासीदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे गुरु घासीदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन, प्रवचन, तथा प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्य पूरन सतनामी ने बताया कि गुरु घासीदास जी के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उनके विचार—मानवता, समानता और अहिंसा—आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष हेमनदास, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कोसले, सचिव प्रेम सतनामी सहित समस्त समिति सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।