जगन्नाथ धाम यात्रा श्रृंखला का प्रथम आयोजन, पुरी में होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532 

 

 

 

सिराली/हरदा।

जगन्नाथ धाम यात्रा तीर्थ की श्रृंखला में प्रथम आयोजन के रूप में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की पावन भूमि पुरी (उड़ीसा) में भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भगवान जगन्नाथ जी की असीम कृपा से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होकर 21 जनवरी 2026 (बुधवार) तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

इस पावन अवसर पर कथा व्यास के रूप में पंडित सचिन जी दीक्षित (सिराली) श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम स्थल गोस्वामी भवन, इन रोड, पुरी (उड़ीसा) निर्धारित किया गया है।

यात्रा एवं दर्शनीय स्थल

इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं को पुरी के प्रमुख तीर्थ व दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें

सूर्य मंदिर (कोणार्क), भुवनेश्वर, साक्षी गोपाल जी, लिंगराज मंदिर, उदयगिरि, चंद्रभागा समुद्र दर्शन तथा पुरी में भगवान जगन्नाथ जी के स्थानीय दर्शन शामिल हैं।

यात्रा 13 जनवरी 2026 को इटारसी से प्रारंभ होगी तथा 21 जनवरी 2026 को पुरी से इटारसी वापसी होगी।

सहयोग राशि एवं सुविधाएं

यात्रा हेतु सहयोग राशि प्रति व्यक्ति ₹11101 निर्धारित की गई है। इस राशि में

रेल टिकट (रिजर्वेशन सहित)

आवास व्यवस्था

प्रतिदिन नाश्ता व चाय

दो समय भोजन

पुरी से वापसी के समय भोजन पैकेट

की सुविधाएं शामिल हैं।

नियम एवं शर्तें

एक कमरे में अधिकतम 5 से 6 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

यात्रा इटारसी से प्रारंभ होकर इटारसी में ही संपन्न होगी।

घर से इटारसी एवं इटारसी से घर तक का किराया यात्री को स्वयं वहन करना होगा।

निर्धारित दर्शनों के अतिरिक्त व्यक्तिगत भ्रमण का खर्च स्वयं का होगा।

5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए पूर्ण सहयोग राशि देय होगी।

यात्री अपना आधार कार्ड, आवश्यक दवाइयां व जरूरी सामग्री साथ रखें।

13 जनवरी 2026 को शाम 5:00 बजे तक इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंचना अनिवार्य है।

दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालु ₹2000 अग्रिम राशि जमा कर बुकिंग सुनिश्चित करें।

ट्रेन यात्रा के दौरान दो समय का भोजन यात्री स्वयं साथ लेकर आएं।

संपर्क सूत्र

पंडित गौरीशंकर दीक्षित, गायत्री मंदिर, सिराली – मो. 9165205788

पंडित जयप्रकाश जी तिवारी, भवन गांव, हरदा – मो. 6268555841

पंडित दिनेशचंद्र जी दीक्षित, हरदा – मो. 9926372445

आयोजक:

भागवत सेवा समिति, सिराली, जिला हरदा (म.प्र.)

संपर्क: 8319416208

यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूति का अद्भुत संगम सिद्ध होगा।