गुरु घासीदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा, भोपाल में सर्वधर्म समरसता का संदेश गुरु घासीदास पखवाड़ा के तहत कोलार में विशाल शोभायात्रा निकाली
गुरु घासीदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा, भोपाल में सर्वधर्म समरसता का संदेश गुरु घासीदास पखवाड़ा के तहत कोलार में विशाल शोभायात्रा निकाली
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। महान समाज सुधारक एवं संत गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर 28 दिसंबर 2025, रविवार को भोपाल के कोलार रोड स्थित सर्वधर्म समरसता परिसर में भव्य जयंती महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुजूर विधायक मा. रामेश्वर शर्मा रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में विधायक विष्णु खत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति (भोपाल) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गुरु घासीदास जी के जीवन, विचारों एवं उनके द्वारा दिए गए समानता, सद्भाव और मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह की जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष पूरन सतनामी ने बताया कि गुरु घासीदास जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी ने मानवता, अहिंसा और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन, प्रवचन, प्रसादी वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अमृत पाटले, हेमनदास, कन्हैया यादव, दर्शन प्रसाद कोसले, प्रेम सतनामी सहित समस्त समिति सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा।
