प्रदेश महासचिव बने डा अनिल भार्गव (वायु) श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
नर्मदापुरम में श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के सबसे पुराने संगठन 134/1966 का प्रांतीय अधिवेशन महासभा का आयोजन श्री जगदीश मंदिर सेठानी घाट आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा के चार विधायकों की रही गरिमा में उपस्थित श्री गोपाल भार्गव रहली, श्री उमाकांत भार्गव सिरोंज, श्री रमाकांत भार्गव बुधनी, श्री सीताशरण शर्मा इटारसी, सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के संभाग, जिला, ब्लाक, तहसील पदाधिकारी एवं सामाजिक महानुभाव उपस्थित रहे महासभा में सर्वसम्मति से कई संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाने वाले युवा, प्रखर वक्ता, कुशल संगठक डॉ अनिल भार्गव (वायु) को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। डॉ वायु को इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री बच्चन आचार्य, आय व्यय निरीक्षक श्री प्रमोद भार्गव, सह सचिव श्री अमित चतुर्वेदी, कार्यालय मंत्री श्री विपिन भार्गव, सहित श्री राजेंद्र भार्गव, श्री भूपेंद्र दुबे, श्री अजय शर्मा, श्री आज्ञाराम चौधरी, श्री विनोद शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री अजय चतुर्वेदी, श्री राम प्रकाश शर्मा राज कुमार भार्गव, श्री पंकज शर्मा, श्री विपिन शर्मा, श्री अमित भार्गव, श्री सतीश पाठक, श्री शशिकांत शर्मा, श्री आशीष भार्गव श्री अभिजीत भार्गव आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। डा भार्गव ने कहा कि यह प्रदेश महासचिव पद का दायित्व में दो चिरंजीवी श्री हनुमान जी महाराज एवं श्री परशुराम जी भगवान के चरणों में समर्पित करते हुए कार्य प्रारंभ करूंगा। यह सबसे पुराना 1966 में हमारे पूर्वजों एवं वरिष्ठों द्वारा निर्मित संगठन है इसकी मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में समाज का एकत्रीकरण कर संगठन विस्तार से लेकर हर स्तर पर संगठन में नियुक्तियां कर, मध्य प्रदेश में बहुत आयत संख्या में निवास रहता श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज का सदस्यता अभियान चलाकर, प्रदेश स्तर पर कई सकारात्मक आयोजन सबके सहयोग मार्गदर्शन से करने का प्रयास करूंगा। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डा वायु ने सभी साथियों सहित सभी अग्रजों और अनुजो का आभार धन्यवाद व्यक्त किया ।
