भूमि पूजन व कार्यालय शुभारंभ के साथ हिंदू सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ

संतोष योगी की खबर  99932 68143

सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में आगामी हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत राजेंद्र नगर बस्ती स्थित खेल मैदान में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही सम्मेलन की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में कुशवाहा मांगलिक भवन में सकल हिंदू समाज के कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के साथ सम्मेलन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं एवं जनसंपर्क कार्यों को गति मिलेगी।

सकल हिंदू समाज द्वारा जानकारी दी गई कि 11 जनवरी 2026 को राजेंद्र नगर खेल मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।

आयोजकों ने समस्त समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।