पंडित संतोष मिश्रा का संकल्प—श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से हिंदू राष्ट्र का संदेश

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। शहर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित संतोष मिश्रा हिंदू राष्ट्र के विचार को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। वे अब तक 45 श्रीमद् भागवत कथाओं का आयोजन कर चुके हैं और समाज में सनातन धर्म की चेतना जगाने का कार्य कर रहे हैं।

पंडित संतोष मिश्रा का कहना है कि उनका लक्ष्य स्पष्ट है—जब तक हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होता, तब तक वे श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति का अलख जगाते रहेंगे। उनका मानना है कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वे और अधिक स्थानों पर कथाओं का आयोजन करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग सनातन धर्म के सिद्धांतों और भारतीय संस्कृति से जुड़ सकें।