महेन्द्रगांव शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान का वार्षिक उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न
महेन्द्रगांव शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान का वार्षिक उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न
भोपाल हेडलाइंस | जिला ब्यूरो: संजय योगी 7805953532
महेन्द्रगांव।
वर्ष भर चलने वाले नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान का वार्षिक उत्सव महेन्द्रगांव स्थित शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर सजल श्रद्धा, प्रखर प्रज्ञा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रज्ञेश्वर महादेव एवं नवग्रह वाटिका की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन दो दिवसीय कार्यक्रम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवकुंडीय यज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस अवसर पर परम आदरणीय रघुनाथ प्रसाद हजारे जी (उपजोन, भोपाल), परम आदरणीय नर्मदा प्रसाद गौर जी बाबूजी तथा जिला समन्वयक श्री प्रेमनारायण जी गौर जी बाबूजी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
परम आदरणीय हजारे जी बाबूजी ने गुरु सत्ता के महत्व पर उपस्थित जनसमूह को प्रेरक उद्बोधन दिया। वहीं श्री कमल जी पटेल द्वारा 18 संकल्प सूत्रों का वाचन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सुना।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आदरणीय श्री गीता प्रसाद जी बाबूजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर परम आदरणीय शिवनारायण जी नीकुम जी बाबूजी, संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला प्रमुख, ने विशेष उद्बोधन देकर संस्कृति एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. श्री अंबर जी पारे ने गायत्री मंत्र पर किए गए शोध के विषय में विस्तार से जानकारी दी, जिससे श्रद्धालु विशेष रूप से लाभान्वित हुए।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और स्मरणीय बनाया।
