आचार्य पंडित श्री आनंद मोहन शुक्ला के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा में छप्पन भोग, कृष्ण लीलाओं का दिव्य वर्णन
आचार्य पंडित श्री आनंद मोहन शुक्ला के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा में छप्पन भोग, कृष्ण लीलाओं का दिव्य वर्णन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल कोलार रोड स्थित श्री कृष्णा कैंपस, प्रियंका नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आज का दिन विशेष धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा। कथा व्यास आचार्य पंडित श्री आनंद मोहन शुक्ला (रुणिचा धाम, इछावर) के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
आज की कथा में भगवान श्रीकृष्ण को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित श्री शुक्ला ने कृष्ण जन्म, बाल लीलाएं एवं भक्तों पर कृपा प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अंतिम आनंद प्रकाश नारायण तिवारी, श्रीमती मधु प्रदीप सक्सेना एवं श्रीमती कुसुम नीलीमणी सिंह चौहान की गरिमामयी सहभागिता रही।
कथा के दौरान संत श्री रामाश्रम जी महाराज (जटा शंकर महादेव आश्रम, जीरापुर) का शुभागमन हुआ, जिनका आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा कैंपस परिवार द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित है।
