अनुशासन और सेवा का संगम: सिराली में जूनियर रेडक्रास एवं स्काउट-गाइड शिविर का सफल समापन

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

 

मकड़ाई ,हरदा।

जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित जूनियर रेडक्रास शिविर (24 से 26 दिसंबर 2025) तथा द्वितीय सोपान स्काउट/गाइड प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर (26 से 30 दिसंबर 2025) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महत्वपूर्ण आवासीय शिविर की मेजबानी का गौरव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिराली को प्राप्त हुआ। कड़ाके की ठंड में भी दिखा अनुशासन और उत्साह

*छात्रावास मकड़ाई* में आयोजित इस आवासीय शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट्स एवं गाइड्स ने सहभागिता की। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ ए.पी.आर.ओ. (A.P.R.O.) भाग–2 के नियमों का पालन करते हुए प्रशिक्षण पूर्ण किया। शिविर के दौरान स्काउट गतिविधियों में गुणात्मक विकास के उद्देश्य से गहन एवं अनुशासित अभ्यास कराया गया।

प्रशासनिक मार्गदर्शन के लिए आभार

संस्था की ओर से शिविर के सफल आयोजन हेतु माननीय कलेक्टर महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी, हरदा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन में शिविर की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।

शिविर संचालन में अहम भूमिका निभाने वाली टीम

शिविर संचालक: श्री गजराज सिंह (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट)प्रशिक्षक एवं सहयोगी:

श्री पुरुषोत्तम राठौर, श्री रामकृष्ण किसने, श्री हरिओम महागाये (जिला सचिव, रेडक्रास),श्री अतुल गौर, श्री सूर्यकांत चौरे, श्री रमेश विश्वकर्मा, श्रीमती ओमकली लोध, श्रीमती संजू मिश्रा एवं श्री सरयाम साथ ही उन सभी प्राचार्यों का भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए हाईस्कूल से 2 एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से 4-4 स्काउट/गाइड्स को प्रशिक्षण हेतु भेजा।स्थानीय सहयोग रहा सराहनीय शिविर के सफल प्रबंधन में स्थानीय सहयोग उल्लेखनीय रहा। विशेष रूप से सहयोगी टीम प्रमुख श्री सत्यनारायण चंदेले, स्काउट-गाइड प्रभारी श्री अखिलेश कुमार मन्नासे,

श्री कैलाश कुमरे, छात्रावास अधीक्षक श्री दयाराम उइके,

श्री योगेश बिल्लोरे, श्री राकेश सोलंकी एवं श्री जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।