अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262 में संगठनात्मक विस्तार, नए पदाधिकारियों का मनोनयन
अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262 में संगठनात्मक विस्तार, नए पदाधिकारियों का मनोनयन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल | अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262 की भोपाल ज़िला शाखा के अंतर्गत आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर श्री अखिलेश माथुर जी को भोपाल ज़िला शाखा का ज़िला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वहीं ज़ोन क्रमांक 16 में श्री बाबूलाल जाटव एवं ज़ोन क्रमांक 15 में श्री अशोक गौतम को ज़ोन अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। यह सभी मनोनयन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अनिल जैनवार जी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों की सहमति से किए गए।
संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपनी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सफाई एवं स्वास्थ्य कर्मियों के हित में कार्य करेंगे तथा समय-समय पर की गई गतिविधियों एवं कार्यवाहियों से ज़िला शाखा भोपाल को अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अनिल जैनवार जी, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र चौधरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद वैद जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हामिद मो. खान जी, प्रदेश मंत्री श्री वसी सुल्तान जी एवं हेवी वाहन अध्यक्ष श्री अंसार जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की एकता, सफाई एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के अधिकारों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
