श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन

श्री आलोक गर्ग पुनः बने भोपाल संभाग अध्यक्ष

संतोष योगी की खबर  99932 68143

 

भोपाल।श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन द्वारा, प्रदेश महासचिव चिराग छाजेड़ एवं प्रदेश सचिव लखन गहलोत की सहमति से श्री आलोक गर्ग को पुनः भोपाल संभाग अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जानकारी संघ के कार्यकारी मीडिया प्रभारी नंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

श्री आलोक गर्ग की पुनः नियुक्ति पर ईश्वर पर हेडलाइंस 24 के संपादक संतोष योगी सहित पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।