श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन

श्रीमती निशा गर्ग बनीं पुनः भोपाल जिला अध्यक्ष

 

संतोष योगी की खबर  99932 68143

 

 

 

 

भोपाल।

श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन द्वारा प्रदेश महासचिव चिराग छाजेड़ एवं प्रदेश सचिव लखन गेहलोत की सहमति से श्रीमती निशा गर्ग को पुनः भोपाल जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जानकारी संघ के कार्यकारी मीडिया प्रभारी नंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन को सशक्त बनाने एवं पत्रकार हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है।

श्रीमती निशा गर्ग की पुनः नियुक्ति पर हेडलाइंस 24 के संपादक संतोष योगी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भोपाल जिले में संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।