वार्षिक राशिफल-2026 जारी, सभी 12 राशियों के लिए मिले शुभ-अशुभ संकेत

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल।नववर्ष 2026 के आगमन से पूर्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक राशिफल जारी किया गया। राशिफल में सभी 12 राशियों पर शनि, गुरु, शुक्र सहित अन्य ग्रहों के गोचर का विस्तृत प्रभाव बताया गया है। इसमें वर्षभर के दौरान व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, संतान, भूमि-भवन, वाहन, राजनीति और दांपत्य जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं।

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने से वर्ष के मध्य एवं उत्तरार्ध में सावधानी आवश्यक बताई गई है, वहीं वृष राशि वालों के लिए शुक्र का शुभ प्रभाव उन्नति और धनलाभ के योग बना रहा है। मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों को व्यापार, राजनीति एवं सरकारी क्षेत्रों में विशेष लाभ के संकेत दिए गए हैं, जबकि कन्या और तुला राशि वालों को स्वास्थ्य एवं यात्रा में सतर्कता रखने की सलाह दी गई है।

वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा, जिसमें परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण मानसिक और शारीरिक सावधानी आवश्यक बताई गई है। वहीं मीन राशि वालों के लिए गुरु की कृपा से राजकीय, धार्मिक और पारिवारिक क्षेत्रों में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं।

पं. विनोद गौतम ने ग्रहदोष शांति हेतु भगवान शिव, शनिदेव की आराधना, दान-पुण्य एवं व्रत को लाभकारी बताया है। राशिफल के अनुसार ग्रहों की अनुकूलता से जहां कई राशियों को उन्नति और सम्मान मिलेगा, वहीं कुछ राशियों को संयम और सतर्कता से कार्य करने की सलाह दी गई है।

— ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम

ज्योतिष मठ संस्थान

ईएम-219, नेहरू नगर, भोपाल

मोबाइल: 9827322068