परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जन अधिकार बिल (J A B)2025 

 

 

संतोष योगी की खबर  99932 68143

 

दिल्ली -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत द्वारा भारत में सकारात्मक परिवर्तन के लिए भारत व्यवस्था परिवर्तन जन अधिकार यात्रा से पहले देश के प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष को जन हितैषी 

जन अधिकार बिल

(J A B)2025 को भेजा है और उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा इस बिल को पास कराने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारत में भारत व्यवस्था परिवर्तन जन अधिकार यात्रा निकाली जा रही है इस का मुख्य उद्देश्य जन अधिकार बिल

 (J A B) 2025 पास कराना है और देश में एक नया परिवर्तन लाना है।

इस जन अधिकार बिल (J A B) 2025 की मुख्य मांगे हैं।

1 महिला सुरक्षा पर सख्त कानून बने 

2 युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता लागू हो 

3 राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू हो 

4 समान शिक्षा का अधिकार लागू हो 

5 समान स्वास्थ्य व्यवस्था लागू हो 

6 किसानों की फसल का उचित मूल्य मिले

7 किसानों की 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना लागू हो 

8 छोटे व्यापारियों की 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना लागू हो 

9 वृद्धा पेंशन में वृद्धि 1250 से बढ़कर 5000 हो

10 हैंडीकैप/विकलांग पेंशन में वृद्धि हो

11 देश में समान वेतन लागू हो 

12 एक देश एक टैक्स लागू हो 

13 पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश मिले 

14 अधिमान्य पत्रकारों को मासिक वेतन एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू हो 

15 कमर्शियल और पैसेंजर वाहन चालकों की 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना लागू 

16 टोल मुक्त सड़कें हो

17 गुमटी /ठेले वालों के लिए स्थाई जगह सुनिश्चित हो 

18 ट्रांसजेंडर (किन्नर ) समुदाय को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक स्वतंत्र पात्रता श्रेणी योजना लागू हो 

और उन्होंने बिल के उद्देश्यों को बताते हुए देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि है कि 

आप सभी देश वासी इस जन हितैषी जन अधिकार बिल (J A B) 2025 को पास कराने के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।