बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब में फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक होंगे रोमांचक मुकाबले

 

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल।

बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब, कोह-ए-फिजा भोपाल द्वारा फुटबॉल प्रीमियर लीग – लीग कम नॉकआउट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीस तारीख की की विजेता टीम अंडर-8 फाइनलिस्ट टीम ,मिनी जीनियस विजेता,आई.पी.सी. द्वितीय विजेता ,अंडर 12,विजेता आईपीसी,उपविजेता बेस्टशॉट्स

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में 5 ए साइड + 3 सब्स्टीट्यूट के प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया है।

अंडर-16 वर्ग

इस वर्ग में 2010 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विजेता टीम को ₹10,000 एवं उपविजेता को ₹5,000 की नकद राशि दी जाएगी। पंजीयन शुल्क ₹3,500 रखा गया है।

अंडर-14 वर्ग

इस वर्ग में 2012 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। पंजीयन शुल्क ₹2,000 निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

ओपन टूर्नामेंट

ओपन कैटेगरी में विजेता टीम को ₹25,000 एवं उपविजेता को ₹11,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ग का पंजीयन शुल्क ₹7,000 (जर्सी सहित) रखा गया है।

प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर, टॉप स्कोरर, उभरता खिलाड़ी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एवं हर मैच के मैन ऑफ द मैच को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट का आयोजन जिया हाउस, सिमरा एस्टेट्स, सफिया मस्जिद के पास, चिनार अपार्टमेंट के पीछे, कोह-ए-फिजा, भोपाल स्थित बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब में किया जाएगा।