दादाजी धाम मंदिर में वर्ष 2025 की विदाई एवं नववर्ष 2026 के स्वागत में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक
दादाजी धाम मंदिर में वर्ष 2025 की विदाई एवं नववर्ष 2026 के स्वागत में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में वर्ष 2025 की विदाई एवं नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के पावन अवसर पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) एवं 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) को विश्व जनकल्याण, अमन-शांति एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना के साथ भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा।
श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवरतन नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनों दिवसों में सायं 4:00 बजे से पंडित राजेन्द्र पलिया के आचार्यत्व में भक्तों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया जाएगा। इसमें श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु सहभागिता कर सकेंगे।
रुद्राभिषेक के उपरांत श्रीफल से हवन, तत्पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है।
दादाजी धाम परिवार द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र अनुरोध किया गया है।
दोनों दिवस श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के पट प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुले रहेंगे।
