11 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन उत्तर टांपे बस्ती में भूमि पूजन संपन्न
11 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन
उत्तर टांपे बस्ती में भूमि पूजन संपन्न
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के निवेदन पर उत्तर टांपे बस्ती में 11 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया, सम्मेलन संयोजक विजय सिंह नेगी ने मीडिया को बताया कि यह भव्य आयोजन समिति द्वारा देशभर में किया जा रहा है और इसे लेकर हिंदू समाज में भारी उत्साह का माहौल है, जहां एक ओर युवा पीढ़ी पश्चिमी संस्कृति में लिप्त होकर 31 दिसंबर नववर्ष के उत्सव में डूबी रहती है वहीं हिंदू समाज संपूर्ण भारतवर्ष में सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन आयोजित कर रहा है, इसी क्रम में उत्तर टांपे बस्ती में हुए इस कार्यक्रम में दुष्यंत, रमाशंकर गुप्ता, राजीव सक्सेना, श्रीमती सुप्रिया धाकड़, श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती मंजू सराठे सहित उत्तर टांपे बस्ती के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
