राजेश सिंह बने समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का अहम संगठनात्मक निर्णय
राजेश सिंह बने समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का अहम संगठनात्मक निर्णय
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। समाजवादी विचारधारा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राजेश सिंह को भोपाल जिले का समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राजेश सिंह समाजवादी आंदोलन के समर्पित, संघर्षशील एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने सामाजिक न्याय तथा अनुसूचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी का मानना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और भोपाल जिले में अनुसूचित समाज की आवाज़ और अधिक प्रभावी होगी।
इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नेतृत्व को विश्वास है कि राजेश सिंह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।
