गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में शंखनाद के साथ साधना सत्र से हुआ जन्म शताब्दी वर्ष 2026 का शुभारंभ
गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में शंखनाद के साथ साधना सत्र से हुआ जन्म शताब्दी वर्ष 2026 का शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में शंखनाद के साथ साधना सत्र आयोजित कर जन्म शताब्दी वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान आगामी युवा दिवस (11 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में तैयार डिजिटल पोस्टर का अनावरण जोनल समन्वयक आदरणीय श्री राजेश पटेल जी और युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक श्री अमर धाकड़ जी के करकमलों से किया गया।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री रमेश नागर जी ने युवा साथियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नियमित योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान सभी युवाओं ने एकजुट होकर निष्ठापूर्वक सेवा कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाने का प्रण लिया।
कार्यक्रम की संचालक भूमिका जिला युवा सह संयोजक श्री अनुपम जी ने निभाई और उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों व सहभागी साथियों का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण व्यवस्था युवा साथियों श्री पंकेश, श्री गोपाल, श्री अभिषेक, श्री शिवदयाल, श्री दानवेंद्र, श्री शांति दीदी, श्री ओ.पी. श्री विश्वकर्मा एवं श्री आर.पी. गुप्ता जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
श्री मदन समेले जी द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना ने सभी को भावविभोर कर दिया।
साथ ही श्री विनोद मालवीय जी का सेवा कार्यों में योगदान के लिए स्वागत तिलक किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ युवा साथी श्री गड़ेकर जी का जन्मदिवस संस्कारपूर्वक मनाया गया।
