एमपी नगर में दिव्यांगजनों को कंबल वितरण, सेवा भाव की सराहनीय पहल
एमपी नगर में दिव्यांगजनों को कंबल वितरण, सेवा भाव की सराहनीय पहल
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। नव वर्ष 2026 के अवसर पर एमपी नगर जोन-2 स्थित कैलाश टी स्टाल के संचालक कैलाश मौर्य द्वारा समर्थानम फॉर द डिसएबल संस्था से जुड़े दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोनू गोहिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कैलाश मौर्य ने बताया कि उनकी टी स्टाल पर प्रतिदिन विकलांग एवं दिव्यांगजनों को सेवा भाव की भावना से निःशुल्क चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना उनका संकल्प है और इसी भावना के तहत नव वर्ष की शुरुआत पर कंबल वितरण किया गया है।
कैलाश मौर्य ने यह भी बताया कि यह पहल केवल इस वर्ष तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे भी हर वर्ष नव वर्ष के अवसर पर इसी तरह दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस मानवीय पहल की उपस्थितजनों एवं संस्था प्रतिनिधियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
