नववर्ष पर मानसरोवर धाम शिवलोक में उमड़ा आस्था का सैलाब करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
नववर्ष पर मानसरोवर धाम शिवलोक में उमड़ा आस्था का सैलाब
करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल | हरिहर नगर फंदा मानसरोवर धाम।
नववर्ष के पावन अवसर पर मानसरोवर धाम स्थित शिवलोक में श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। प्रातःकाल से ही बाबा महाकाल के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अनुमानतः करीब चार लाख से अधिक भक्तों ने नववर्ष के प्रथम दिन शिवलोक पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण पूर्णतः शिवमय हो गया।
मानसरोवर धाम के संचालक श्री संजय कश्यप के संकल्प, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भावना के परिणामस्वरूप शिवलोक आज एक सुव्यवस्थित एवं दिव्य आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। उनके मार्गदर्शन में विकसित यह धाम अब लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है।
नववर्ष की पावन सुबह शिवलोक परिसर में नन्ही बालिका ऋषिका विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और भक्त भक्ति में लीन नजर आए।
इतनी विशाल संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता और सेवा पूरी तरह सुचारु रही। सभी श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित दर्शन प्राप्त हुए।
नववर्ष पर उमड़ी यह अपार भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आस्था, सेवा और संकल्प से जुड़कर मानसरोवर धाम आज एक जीवंत तीर्थ के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
राजेश शर्मा
व्यवस्थापक एवं प्रचारक
मानसरोवर सेवा समिति ट्रस्ट, भोपाल (म.प्र.) यह जानकारी ने दी
